Sunday, August 16, 2026
Homeव्यापारशुरुआती सत्र में बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क

शुरुआती सत्र में बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

कारोबार के दौरान सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 348.40 अंक यानी 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 39045.45 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 97.50 अंक यानी 0.85 फीसदी की मजबूती के साथ 11514.50 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा था। 

वहीं, शुरुआती सत्र में 859 शेयरों में बढ़त, 254 शेयरों में गिरावट और 74 शेयर अपरिवर्तित कारोबार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular