Sunday, April 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरशिया समुदाय ने 28 रज्जब का जुलूस बुधवाई शाम को निकाला

शिया समुदाय ने 28 रज्जब का जुलूस बुधवाई शाम को निकाला

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर) : यजीदियों के आतंक से मानवता को बचाने के लिए कुनबे के 72 साथियों के साथ उतरौला करबला में जंग के लिए इमाम हुसैन के प्रस्थान की याद में शिया समुदाय ने 28 रज्जब का जुलूस बुधवाई शाम को निकाला। उतरौला रफी नगर स्थित मरहूम मसूद हुसैन के इमाम बारगाह से निकले जुलूस में शिया अकीदतमंद नंगे पांव चल रहे थे। नोहाख्वानी के बीच सीनाजनी कर मातम के बीच हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर रंजोगम का इजहार कर रहे थे। उतरौला रफीनगर से मुख्य बाजार से होता हुआ जुलूस उतरौला सुभाष नगर स्थित यावर हुसैन के अजाखाने तक निकले जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यहां पहुंचकर लोगों ने हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि दी। आदिल हुसैन, फरमान रिजवी, आदिल हुसैन, शहजादे जाफरी, शबील रिजवी, अनीसुल हसन, समीर रिजवी, कफील अब्बास, शुजा हुसैन, नन्हें रिजवी, नश्शन रिजवी, शाकिब, आरिज समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular