Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशासन से मिला दो लाख रूपये का चेक, डीएम ने दिव्यांग शिखा...

शासन से मिला दो लाख रूपये का चेक, डीएम ने दिव्यांग शिखा को सौंपा

वाराणसी (हि.स.)। सिगरा गुलाबबाग निवासी दिव्यांग शिखा रस्तोगी को प्रदेश शासन की ओर से दो लाख रुपये की राहत राशि मिल गई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी चेक शिखा को प्रदान किया। इस दौरान शिखा के पिता और भाई भी मौजूद रहे।

प्रदेश शासन ने मदद मिलने के बाद शिखा ने सरकार और प्रशासनिक अफसरों का आभार भी जताया। दिव्यांग शिखा और उनके परिजन इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनउ जाकर मिले थे। इस दौरान शिखा ने मदद की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई थी। मुख्यमंत्री ने शिखा की बात को गंभीरता से लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया था। इसके बाद उनके निर्देश पर शिखा को दो लाख रुपये का चेक मिला। शिखा और उनके परिजनों को विश्वास है कि जल्द ही काशी विश्वनाथ धाम में उनके लिए एक दुकान भी आवंटित हो जाएगी। शिखा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजीविका की खातिर श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक दुकान आवंटित करने का भरोसा दिया था। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ सचिव सुनील वर्मा ने भी संकेत दिया कि शिखा रस्तोगी को दुकान आवंटन के लिए प्रक्रिया चल रही है। नियमों के आधार पर जो भी स्थिति बनेगी उसके तहत आवंटन की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। शिखा रस्तोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिल चुकी हैं । इसका वीडियो भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular