Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिवपाल यादव सपा के साथ है, बड़े नेता चर्चा में रहते हैुं...

शिवपाल यादव सपा के साथ है, बड़े नेता चर्चा में रहते हैुं : शशिप्रताप

सुभासपा नेता का दावा,लोकसभा चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे

वाराणसी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव के बीच तनावपूर्ण रिश्ते,शिवपाल यादव और आजम खान की मुलाकात को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। सत्तारूढ़ दल भाजपा इस मामले को लेकर सपा को लगातार घेर रही है। इस विवाद में सपा की सहयोगी सुभासपा अब ढ़ाल बनकर खड़ी होने का प्रयास कर रही है।

सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने अपने आवास भरलाई शिवपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शिवपाल यादव सपा के साथ है, बड़े नेता चर्चा में रहते है। आजम खान को ज्यादा महत्व देना ठीक नहीं है। शशि प्रताप ने दावा किया कि पार्टी का सपा के साथ गठबंधन अटूट है। 2024 में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। सुभासपा लगभग एक दर्जन सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। पार्टी इन जगहों पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य रही है।

उन्होंने कहा कि चंदौली लोकसभा के 2 विधानसभा सीट अजगरा और शिवपुर में सुभासपा का अच्छा प्रदर्शन रहा है, सकलडीहा सपा जीती है । मुगलसराय और सैयदराजा में सम्मान जनक वोट मिला है। शशि प्रताप ने कहा कि सुभासपा सपा भागीदारी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, प्रसपा, अपना दल आपसी सहमति से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश विधानसभा चुनाव में हम जिस मुद्दे पर साथ मिलकर लड़े थे,लोकसभा चुनाव भी उसी मुद्दे पर लडेंगे । बताते चले शिवपाल यादव की जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी में खलबली मच गई है। बीते 10 अप्रैल को आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान उर्फ सानू ने अचानक अखिलेश यादव पर आजम खान की उपेक्षा का आरोप लगाकर प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने ना तो आजम को जेल से बाहर निकालने के लिए कोई प्रयास किया और ना ही उनसे मिलने गए। चाचा शिवपाल और भतीजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तल्ख रिश्ते विधानसभा चुनाव के बाद फिर से चर्चा में है। ऐसे में नाराज आजम खां से शिवपाल यादव का मिलना किसी नये सियासी समीकरण की संभावना को भी बढ़ा रहा है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular