Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराध का दिया प्रशिक्षण

रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराध का दिया प्रशिक्षण

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में मंगलवार को 12वीं बटालियन पीएसी को साइबर अपराध संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में रिक्रूट आरक्षियों को साइबर क्राइम सेल की टीम ने प्रशिक्षण दिया। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान के बारे में जानकारी दी।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में पीएसी का आधारभूत प्रशिक्षण ले रहे 278 रिक्रूट आरक्षियों को साइबर क्राइम सेल की टीम ने साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न अपराध उनसे बचाव के तरीके व इस तरह के अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियान व थाना पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्तर पर की जाने वाली कार्रवाईयों की जानकारी दी गयी।

साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव एवं टीम ने रिक्रूट आरक्षियों को अलग-अलग किस्म के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे निपटने के लिए सहायक टूल्स के बारे में भी जानकारी दी। साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति का पत्र होने पर अविलम्ब उसे राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत टोल फ्री नं0 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराने के लिए बताया गया।

इस अवसर पर आरटीसी 12वीं बटालियन पीएसी के एसआई टीचर भी मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular