– कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर व फूल-मालाओं से किया स्वागत
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जगतपाल पासवान को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किये जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी अध्यक्ष सुदीब चक्रवर्ती व राष्ट्रीय महासचिव एवं नियुक्ति विभाग के प्रभारी ठा. अनिल सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में जगतपाल पासवान को कांग्रेस की वर्क्स कमेटी में सचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर जनपद के कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया।
जगत पाल पासवान को अखिल भारतीय वर्क्स कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थकों ने आवास पहुंचकर फूल-मालाओं से लादकर व एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर जमकर स्वागत किया गया। जगतपाल पासवान चालीस वर्षों के लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। शहर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव समेत अनेक पदों पर रहकर पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं।
जनपद की दलित राजनीति के दिग्गज नेताओं के तौर पर विशेष पहचान रखने वाले जगतपाल पासवान एक मझे हुए राजनेता के साथ-साथ दलित वोटरों पर पकड़ रखने वालों में गिना जाता है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ-साथ टीम प्रियंका गांधी के मिशन से जुड़े रहे है। पार्टी में इनकी सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय टीम में सचिव बनाया गया है। इनके मनोनयन को जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा जगतपाल पासवान का जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी गई।
कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर जगतपाल पासवान ने कहा कि अभी तक उनके द्वारा जिले में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे। उन्होने शीर्ष नेतृत्व का अभार प्रकट किया।
इस मौके पर दिनेश तिवारी, पं. रामनरेश महाराज, ब्रजेश मिश्रा, अमित यादव, सोम प्रकाश गुरु, राजेन्द्र, सुनील, मंटू, संतोष यादव, हरिश्चंद्र, पुत्तन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देवेन्द्र
