Wednesday, August 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशारदीय नवरात्रः नवमी तिथि पर बाबा कीनाराम आश्रम 'क्रीं कुंड' में कन्या...

शारदीय नवरात्रः नवमी तिथि पर बाबा कीनाराम आश्रम ‘क्रीं कुंड’ में कन्या पूजन, बाल भैरव के पांव पखारे

वाराणसी(हि.स.)। शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि पर मंगलवार को रवीन्द्रपुरी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान में पीठाधीश्वर एवं सर्वेश्वरी समूह अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने विधि विधान से कन्याओं का पूजन किया और भैरव के बाल स्वरूप बालकों विधिवत पूजन कर आरती उतारी। क्रीं कुंड परिसर में उन्होंने नन्हीं कुंवारी कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ायी और उनके पांव पखारे। इसके बाद उन्हें पूड़ी, सब्जी, मिष्ठान, दही और फल आदि सात्विक भोजन से तृप्त किया । इसके बाद हजारों भक्तों ने कतारबद्ध तरीके से देवी स्वरूप में सजी संवरी कुमारी कन्याओंं एवं भैरव का पूजन कर आशीर्वाद लिया । इसके साथ ही अनुयायियों ने अघोराचार्य बाबा कीनाराम स्थल पर स्थित सभी समाधि का दर्शन पूजन किया ।

इस दौरान कीनाराम आश्रम परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा आश्रम गुंजायमान रहा। नौ देवी स्वरूपी कन्या एवं भैरव के बाल स्वरूप के पूजन विधि में आश्रम से के आचार्य प्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम में व्यवस्थापक सेवा मण्डल के सदस्य अनूप कुमार सिंह उर्फ; मंटू, सी एन ओझा, डी. के. सिंह, विनय सिंह आदि ने भी व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग दिया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular