Sunday, June 28, 2026
Homeमनोरंजनलंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा,...

लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, दिखाई डिनर डेट की झलक

बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लेडी लव मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें मलाइका अरोड़ा का साइड फेस नजर आ रहा है। मलाइका ने मेन्यू बुक को हाथ में पकड़ा हुआ है और अपनी उंगली पर बने ‘लव’ टैटू को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में ना सिर्फ खाने की तारीफ की है बल्कि उन्होंने बेस्ट कंपनी लिखते हुए बताया है कि वह अपने साथ मलाइका की कंपनी को एन्जॉय कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है और दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular