Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृंदावन के तुलसी तपोवन गौशाला में हुई ब्रज के संतों की विद्वत...

वृंदावन के तुलसी तपोवन गौशाला में हुई ब्रज के संतों की विद्वत संगोष्ठी

– कौशिक महाराज के जन्मदिन पर ब्रज के संतों का तुलसी तपोवन गौशाला में रहा जमावड़ा

मथुरा (हि.स.)। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग मावली स्थित तुलसी तपोवन गौशाला में प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता और गौ सेवी कौशिक महाराज का 48वां जन्मदिवस भक्तों ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया तथा ब्रज के संतों की एक विद्वत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम दिल्ली और जयपुर से आए कलाकारों ने प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी में आए हुए क्रांतिकारी भागवताचार्य महामंडलेश्वर इंद्रदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्री कौशिक जी महाराज बड़े ही कृपालु और गौ सेवी संत है। इनके द्वारा समय-समय पर मानव कल्याण और जनहित में कार्य किए जाते हैं। मेरी यही कामना है, कि वह हमेशा ही ऐसे ही कार्य करते रहें।

महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि श्रीकौशिक महाराज के द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए कई अहम कार्य किए गए हैं। वह सनातन धर्म के लिए सदैव ही तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कौशिक महाराज के द्वारा वृंदावन में तुलसी तपोवन गौशाला का जो निर्माण कराया गया है। वह बहुत ही सराहनीय है। इस गौशाला में गौ माता का बड़े ही सेवाभाव से सेवा की जाती है।कार्यक्रम का संचालन आचार्य राम विलास चतुर्वेदी ने किया।

इस मौके पर रामदेव शास्त्री, आचार्य बद्रीश, भागवत प्रवक्ता लड्डू महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, श्रीकृष्ण चंद्र ठाकुर, आचार्य यदु नंदन, आचार्य राम विलास चतुर्वेदी, बलराम बाबा, बिहारी लाल वशिष्ठ, सुरेश शास्त्री आदि गणमान्य संत और भक्त मौजूद रहें।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular