Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति ने किया जनपद का दौरा

विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति ने किया जनपद का दौरा

मेरठ (हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति ने मंगलवार को जनपद का दौरा किया और विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।

विधान परिषद की समिति के अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने अधिकारियों से जनता के हित में कार्य करने व विधान परिषद सदस्यों व विधानसभा सदस्यों के प्रोटोकॉल व प्रस्तावों पर समान रूप से कार्य करने के लिए कहा।

कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 के अंतर्गत यह समिति गठित की जाती है। समिति का उद्देश्य सबको समान अधिकार मिले यह देखना है। बैठक में 9 बिंदुओं पर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन का उत्तर आवश्यक रूप से दें। इसके लिए जिला प्रशासन सभी अधिकारियों को पत्र भेजे। जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा जाए।

अपर जिलाधिकारी वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि बैठक में 9 बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें वर्ष वित्तीय वर्ष 2019- 20 व वर्ष 2020- 21 में सदस्य विधान परिषद की विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि एवं संस्तुति से लगे हैंडपंपों की स्थिति तथा वर्ष 2019-20 व वर्ष 2020-21 में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, सिंचाई विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, नियोजन विभाग व ऊर्जा विभाग पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधायक रफीक अंसारी, उप सचिव राकेश कुमार पांडे, अपर निजी सचिव अजय कुमार, समीक्षा अधिकारी मयंक यादव, सीडीओ शशांक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular