Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाल्मीकि जयंती पर संस्कृत विद्यायल के छात्र करेंगे रामायण का मंचन

वाल्मीकि जयंती पर संस्कृत विद्यायल के छात्र करेंगे रामायण का मंचन

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में वाल्मीकि जयंती के दिन भव्य वाल्मीकि रामायण का मंचन संस्कृत विद्यायल के छात्रों द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आने वाले 20 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती है जिसको लेकर शासन द्वारा सभी जनपदों में इस दिन को भव्य रूप देने के आदेश दिए गए हैं। यही कारण है कि जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कानपुर देहात में भी इस दिन संस्कृताचार्यों द्वारा वाल्मीकि रामायण का मंचन किसी मंदिर में किया जायेगा। इसको लेकर जनपद के अधिकारियों ने जनपद के भव्य मंदिर का चुनाव करना शुरू कर दिया है।

इसकी भव्यता को बेहतरीन बनाने के लिये तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दिन पूरे 24 घण्टे रामायण का संस्कृत में जाप किया जाएगा। यह जाप जनपद के संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular