फिरोजाबाद (हि.स.)। जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम में औद्योगिक संस्थान आनन्द ग्लास वर्क्स फैक्टरी फिरोजाबाद का रविवार को भ्रमण कार्यक्रम जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया।
भ्रमण कार्यक्रम का प्रारम्भ सिरसागंज के नगर पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों के पोस्टरों का अनावरण करते हुए विद्यार्थियों को भ्रमण कार्यक्रम की महत्ता बताई। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। आनन्द ग्लास वर्क्स फैक्टरी के निदेशक राजेन्द्र प्रसाद जैन, आकाश जैन, गौरव जैन ने विद्यार्थियों को फैक्टरी का भ्रमण कराते हुए कच्चे माल से कांच बनाने तक की विधि समझाई।
जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस औद्योगिक संस्थान आनन्द ग्लास वर्क्स फैक्टरी का भ्रमण सिरसागंज से प्रारंभ किया गया। सभी विद्यार्थियों को जिलाधिकारी कार्यालय का भी भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में 59 विद्यार्थियों के साथ 8 शिक्षक सत्यपाल सिंह यादव, जब्बार खान, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, कु0 आशिका, कु0 अर्शी, कु0 स्वाति, कु0 नेहा ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में देव शरण आर्य, देश दीपक गुप्ता, अशोक कुमार, शिवम कुमार आदि उपस्थित रहे।
कौशल
