बांदा (हि.स.)। घर पर एक युवती को अकेला देखकर पड़ोसी दुकानदार ने उसे हवस शिकार बनाने की कोशिश की। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर दुकानदार ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया लेकिन तब तक शोर-शराबा सुनकर लोग आ गए। जिससे वह भाग निकला। बाद में शिकायत करने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर छोड़ दिया। इस घटना से युवती बहुत भयभीत है।
घटना शहर कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ले की है। 22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। वह अपनी मानसिक रोगी मां और दो भाइयों की देखरेख स्वयं करती है। पड़ोस में रहने वाला दुकानदार मुझपर बुरी नियत रखता है, आए दिन परेशान करता है।
युवती के मुताबिक 2 दिन पहले उसकी मां और भाई किसी काम से गए थे और मैं घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का उक्त दुकानदार घर के अंदर घुस आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। मैंने विरोध किया तो उसने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसी बीच शोर शराबा सुनकर लोग आ गए जिससे वह भाग गया।
होश आने पर मैंने पुलिस चौकी में शिकायत की। आरोपी को पुलिस पकड़ कर ले गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस की गिरफ्त से छूटने के बाद अब वह मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। मुझे और मेरे परिवार को दुकानदार से जान माल का खतरा है। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि इस आशय की शिकायत पुलिस को मिली है। इसकी जांच कोतवाली निरीक्षक को दी गई है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनिल
