Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकास व रोजगार के लिए माफियाओं का खात्मा जरुरी - अमित शाह

विकास व रोजगार के लिए माफियाओं का खात्मा जरुरी – अमित शाह

– अब यूपी में निवेश व रोजगार के दिन

कुशीनगर (हि.स.)। भारत सरकार के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि विकास व रोजगार की पहली शर्त कानून व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं व अपराधियों का सफाया कर प्रदेश में निवेश का रास्ता साफ किया है। अब यूपी में निवेश आयेगा तो हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और जनता भी अमन चैन से भयमुक्त होकर रहेगी।

गृहमंत्री सोमवार दोपहर कुशीनगर विधानसभा के प्रत्याशी पी. एन. पाठक के समर्थन में एक जनसभा की। लीलावती स्टेडियम में आयोजित सभा में शाह ने बोले कि मोदी ने कहा कि योगी के राज में अब प्रदेश में बम विस्फोट नहीं होते। जबकि बसपा व सपा की सरकार वाराणसी के संकटमोचन मन्दिर में विस्फोट होते थे और विस्फोट करने वाले आतंकवादियों को छोड़ने का कार्य किया जाता था।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश को आतंकवाद से मुक्त किया। उरी व पुलवामा जैसे हमलों का जवाब पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक कर दिया गया। भारत की सीमा व सेना की तरफ आतंकवादियों व दुश्मन देश की आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं होती। शाह बोले, विकास की राह में भी हमने उल्लेखनीय कार्य किये हैं। आंकड़े रखते उन्होंने आम जनता को गैस सिलेंडर, शौचालय, आवास, बिजली, किसान सम्मान राशि, खाद्यान्न, तेल, दलहन का वितरण, कोविड टीकाकरण आदि की चर्चा की।

कहा कि ऐसा तो आज तक किसी भी सरकार ने नही किया। शाह ने कहा कि उप्र का चुनाव कोई आम चुनाव नही है। यह देश व प्रदेश की सुरक्षा, विकास, सुशासन, माफिया से मुक्ति, यूपी को रोजगार के मामले में नम्बर एक बनाने का चुनाव है। इस बार हमारी सरकार बनेगी तो हम किसानों को बिजली फ्री, गरीब कन्याओं को स्कूटी फ्री, उच्च शिक्षा के लिए टेबलेट व मोबाइल फ्री देंगे। इसके पूर्व सभा स्थल पर पहुंचने जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सुधीर राव ने अमित शाह का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे।

गोपाल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular