Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वाराणसी : यातायात माह का आगाज, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने दिखाई...

 वाराणसी : यातायात माह का आगाज, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार से यातायात माह का आगाज हुआ। यातायात पुलिस लाइन स्थित आडिटोरियम हॉल के पास से अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध/कानून-व्यवस्था संतोष सिंह ने यातायात रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इसके पहले यातायात पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों और यातायात विभाग के कर्मियों को एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने यातायात माह के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने आम लोगों से यातयात नियमों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के पालन के साथ जागरूक आवश्यक है। इसके लिए ई-शिक्षा, प्रवर्तन, अभियान्त्रिकी, आपातकालीन देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई।

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और हादसे रोकने के लिए प्रतिवर्ष एक नवम्बर से 30 नवम्बर तक यातायात माह मनाया जाता है। यातायात पुलिस टीम शहर के विभिन्न चौराहों और वाहन स्टैंड पर चालकों को यातायात नियमों के बारे में जहां जानकारी देगी। वहीं, नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई भी करती है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular