Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश लूट का जल्द खुलासा करना पुलिस को पड़ा महंगा, एक युवक की...

 लूट का जल्द खुलासा करना पुलिस को पड़ा महंगा, एक युवक की मौत

पुलिस अधीक्षक ने नौ पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

कानपुर देहात(हि. स.)। जनपद के शिवली थाना पुलिस द्वारा लूट की घटना जल्द खोलने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने एसओजी इंस्पेक्टर, शिवली थानाध्यक्ष , मैथा चौकी इंचार्ज समेत नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जनपद के शिवली थानाक्षेत्र के लालपुर सरैया में रहने वाले चन्द्रभान 6 दिसम्बर को पैसे लेकर गांव जा रहे थे। शाम का वक़्त था जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने चन्द्रभान की आंख में मिर्च डालकर उनके पास से दो लाख रुपये नकद समेत कुछ कीमती सामान लूट लिए। चन्द्रभान ने लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी थी और लुटेरों का हुलिया बताया था। जिसके बाद शिवली पुलिस और एसओजी की टीम लूट के जल्द खुलासा करने के लिए लगातार कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही थी। इसी कड़ी में रविवार देर शाम एसओजी टीम ने चन्द्रभान के भतीजे बलवंत को रनिया से उठा लिया था। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे मैथा चौकी पहुँचे तो वहां बलवंत के साथ जमकर मारपीट कर रहे थे। इसपर जब बलवंत ने बताया कि यह लड़का उस वक़्त वहां मौजूद था और उसने लूट नहीं की तो पुलिस ने परिजनों को थाने और चौकी में टरकाना शुरू कर दिया। परिजनों को जानकारी हुई कि बलवंत के साथ ज्यादा मारपीट हुई है जिससे उसकी हालत नाजुक है। परिजनों ने जब इसकी जानकारी करनी चाही तो उनको कोई जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद परिजनों को जब पता चला कि बलवंत की मौत हो गई तब वे परेशान होकर थाने पहुँचे तो पुलिस ने शव देने से मना कर दिया । पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हुई और उन्होंने शव को उठाकर सड़क पर रख दिया। पुलिस अधीक्षक सुनीति को जानकारी हुई तो उन्होंने एसओजी इंस्पेक्टर , शिवली थाना प्रभारी, मैथा चौकी इंचार्ज समेत नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular