Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलाखों भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने छोटीकाशी पहुंचे डीएम- एसपी

लाखों भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने छोटीकाशी पहुंचे डीएम- एसपी

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के अलग-अलग प्रदेशों से भोलेनाथ के दर्शन करने लाखों श्रद्धालु छोटी काशी गोला गोकरण नाथ आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएम-एसपी ने छोटी काशी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है इस दौरान गोला स्थित छोटी काशी में लाखों भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। इस दौरान प्रशासनिक नगर पालिका की व्यवस्थाओं सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीएम महेंद्र बहादुर और एसपी संजीव सुमन पहुंचे।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शिव मंदिर परिसर का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान जर्जर मार्ग मिल रोड पर भरे पानी को देखकर नाराजगी जताई और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाखों भक्त छोटी काशी में भोलेनाथ के दर्शन को आते हैं। ऐसे में प्रशासन और नगर पालिका सहित पुलिस विभाग की बड़ी जिम्मेदारी और दायित्व है। इन्हें निभाने में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं करनी है।

एसपी ने बताया कि श्रावण मास में मंदिर और शिवालयों में आने वाले भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जायेगा। मंदिर प्रागंण में सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं जायेंगे ताकि हर गतिविधियों पर तीसरी आंख से भी नजर रखी जा सके।

देवनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular