Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचाचा की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

चाचा की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

बलिया (हि. स.)। दुबहड़ में पारिवारिक विवाद को लेकर सगे चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को पुलिस ने उसे हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ दुबहड़ स्थित एसबीआई बैंक के पास से धर दबोचा।

52 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र स्व बटेश्वर सिंह की रविवार को अपने ही घर के आंगन में चाकू के प्रहार से हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कड़े निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसओ दुबहड़ अतुल कुमार मिश्र ने कई जगहों पर सघन दबिश दी। आखिरकार घटना का आरोपित प्रीतम सिंह पुत्र हृदयानन्द सिंह एसबीआई बैंक के पास से सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular