Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में चार मजदूरों की मौत

ललितपुर में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में चार मजदूरों की मौत

ललितपुर में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में चार मजदूरों की मौत

ललितपुर (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के राष्ट्रीय राज्यमार्ग-44 पर ट्रैक्टर और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़न्त में चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 10 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए है।

कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम ग्राम म्यांव निवासी निरपत (52) रविवार की सुबह 09 बजे की दरमियान ग्राम बम्होरी सर से फसल काटने के लिए लगभग 15 से अधिक मजदूरों को ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर कस्बा तालबेहट जा रहा था। राष्ट्रीय राज्यमार्ग-44 पर विपरीत दिशा में जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को तालबेहट व ग्राम बम्होरी सर के निकट राजकीय महाविद्यालय के सामने झांसी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रॉली हाईवे किनारे जाकर पलट गई और उसमें सवार सवार सभी मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने ग्राम बम्होरी सर निवासी पन्नालाल (50,) आरती , किरन, ट्रैक्टर चालक निरपत को मृत घोषित कर दिया । जबकि ग्राम बम्होरी सर निवासी ज्योति, जशोदा, मोनू , शिवानी, अंजलि, रहिन्द , श्रष्ट्री, सुखवन्ति , रानी और निधि घायल है ।

उपजिलाधिकारी तालबेहट ने बताया कि ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित चार मजदूरों की मौत हो गई है। 10 मजदूर घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।

कुन्दन/महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular