Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : सितम्बर में सामान्य से सैंतीस मिमी अधिक हो चुकी बारिश

उप्र : सितम्बर में सामान्य से सैंतीस मिमी अधिक हो चुकी बारिश

25HREG48 उप्र : सितम्बर में सामान्य से सैंतीस मिमी अधिक हो चुकी बारिश

-28 अगस्त से पूर्व 47 मिमी कम हुई बारिश, अब घटकर हो गयी 37.5 मिमी

लखनऊ (हि.स.)। पहले सूखा, फिर बारिश, अब चारों तरफ परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बरसात सूखे की भरपाई कर रही है। स्थिति यह है कि प्रदेश में 28 अगस्त के बाद सामान्य से 37.5 मिमी अधिक बारिश हुई है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश में 12.9 मिमी बारिश हुई, जो कि 4.3 से तीन गुना अधिक बारिश हुई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश में 12.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस दिन पूरे प्रदेश की सामान्य औसत वर्षा 4.3 मिमी है अर्थात सामान्य से 8.6 मिमी अधिक बरसात हुई। वहीं रविवार को भी अधिकांश जिलों में सुबह से बारिश हो रही है।

जून से अब तक के बारिश का भी कम बारिश का प्रतिशत घट रहा है। अब यह 30 प्रतिशत कम बारिश पर पहुंच गया है, जबकि 28 अगस्त तक 47 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वर्तमान में पूरे प्रदेश की औसत बरसात 730.4 मिमी है, जबकि अबतक 512.5 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं 28 अगस्त तक प्रदेश की औसत सामान्य बारिश 577.3 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि उस समय तक 321.9 मिमी बारिश हुई थी।

28 अगस्त से 24 सितम्बर तक प्रदेश में सामान्य ढंग से 153.1 मिमी बारिश होनी चाहिए, जबकि इस अवधि में 190.6 मिमी बारिश हुई है अर्थात 37.5 मिमी बारिश अधिक हो चुकी है। वहीं शनिवार को प्रदेश के जिलों में बारिश की स्थिति को देखा जाय तो सर्वाधिक श्रावस्ती में 57.8 मिमी बारिश हुई। वहीं खिरी में 51.6 मिमी, बहराइच में 43.6 मिमी, चित्रकूट में 39 मिमी, बागपत में 38.3 मिमी बारिश हुई है। वहीं बस्ती, महाराजगंज, मिर्जापुर, सोनभद्र, महोबा, मैनपुरी में बारिश नहीं हुई।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular