-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ होली स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार को
लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 05557 मुजफ्फरपुर-वलसाड होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 22 और 29 मार्च को करेगा। इससे होली बाद लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 05557 मुजफ्फरपुर-वलसाड होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 22 और 29 मार्च को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से रात्रि 08:10 बजे चलकर तीसरे दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में 05558 वलसाड-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 मार्च और 01 अप्रैल को किया जाएगा।
यह स्पेशल ट्रेन वलसाड स्टेशन से सुबह 06:45 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 07 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ हाजीपुर, छपरा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा,आगरा कैंट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच और सूरत आदि स्टेशनों पर होगा।
इसी तरह से 01009 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 मार्च मंगलवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मंगलवार अपराह्न 02:15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात्रि 11:45 बजे मऊ स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 01010 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 मार्च गुरुवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मऊ रेलवे स्टेशन से गुरुवार शाम 04:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन तड़के 03:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मार्ग में अप-डाउन दोनों तरफ कल्याण, नासिक, भुसावल, हारदा, ईटारसी, रानी कमलापति,बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खडगपुर, महाराज छत्रसाल,खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकुटधाम, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी और औड़िहार स्टेशनों पर होगा।
दीपक
