Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशद कश्मीर फाइल्स को यूपी में टैक्स फ्री करने की मांग

द कश्मीर फाइल्स को यूपी में टैक्स फ्री करने की मांग

झांसी(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी हिन्दुओं के साथ हुए अत्याचार एवं उनके पलायन पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर राष्ट्र भक्त संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अन्य प्रदेशों की तर्ज पर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की गई है।

राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के तमाम पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि फ़िल्म ने कश्मीर में हिंदुओं पर हुए अत्याचार की सच्चाई को सामने लाने का कार्य किया है। उन्होंने मांग की कि हर व्यक्ति तक यह सच्चाई पहुंचे इसके लिए फिल्म द कश्मीर फाइल्स को पूरे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular