Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरिंगरोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्र को रौंदा, मौत

रिंगरोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्र को रौंदा, मौत

वाराणसी(हि.स.)। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के हरीवल्लमपुर गांव के पास रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 10वीं के छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दानगंज क्षेत्र के मोहनीडीह निवासी कृष्णानंद पांडेय गोईंठहा सारनाथ में नया मकान बनवा रहे हैं। कृष्णानंद का पुत्र शेखर पांडेय (16) 10वीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह अपने नये मकान से पिता का स्कूटी लेकर मोहनीडीह जा रहा था। जैसे ही वह हरीवल्लमपुर गांव के निकट रिंगरोड पर पहुंचा कि सामने से आये तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। शेखर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाते ही मृत छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular