Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 18-30 जनवरी तक महिला सैन्य पुलिस के लिए खुली भर्ती...

लखनऊ में 18-30 जनवरी तक महिला सैन्य पुलिस के लिए खुली भर्ती रैली

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय सेना में सैनिक श्रेणी में महिला सैन्य पुलिस के दूसरे बैच की भर्ती रैली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस (सैनिक जनरल ड्यूटी) के नामांकन के लिए एएमसी सेंटर ऐंड कॉलेज, लखनऊ के स्टेडियम में 18 जनवरी से 30 जनवरी तक मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
 मध्य कमान के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के सभी जिलों की 5,898 महिला उम्मीदवारों की इस भर्ती रैली प्रक्रिया में शामिल होने की उम्मीद है। इस भर्ती रैली के लिये पात्रता मानदंड-योग्यता, परीक्षण की श्रृंखला के बारे में विस्तृत जानकारी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे दलालों-धोखेबाज व्यक्तियों से सावधान रहें और दवाओं के सेवन से बचें। इस बात पर फिर से जोर दिया जाता है कि अगर उम्मीदवार इस तरह के व्यवहार में शामिल पाए गए तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular