Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों के साथ की व्यूह...

लखनऊ में स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों के साथ की व्यूह रचना

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ अध्यक्षों के साथ व्यूह रचना की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार सुबह सात बजे से ही पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों को जगाया और 23 फरवरी मतदान दिवस के दिन सुबह से मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की अपील की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सुबह मध्य विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता के लिए कैसरबाग के मछली मण्डी में सम्पर्क किया। इसके बाद अमित सोनकर के आवास पर बैठक की और मतदाताओं को मतदान दिवस पर सुबह ही घरों से निकालने की रचना बतायी।

इसके बाद स्वतंत्रदेव सिंह कैण्ट विधानसभा के मुरलीनगर में चेतन महरोत्रा के आवास पर बूथ अध्यक्षों के साथ बैठे और उनके बीच भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक के जीत को सुनिश्चित कराने के लिए व्यूह रचना रखी। इसी क्रम में पश्चिम विधानसभा में सहादतगंज के कटरा खुदायार खां में बैठक कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जागृति किया। लखनऊ पश्चिम के प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव को जीताने के लिए अपील की।

उत्तर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डा. नीरज बोरा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ अध्यक्ष राजेश पत्रा के साथ आर्य समाज मंदिर में बैठक की। सुबह निकले स्वतंदेव सिंह अंतिम पड़ाव में लखनऊ पूर्व विधानसभा पहुंचें।

पूर्व विधानसभा में रीना चौरसिया बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वतंत्रदेव सिंह ने शीतला मंदिर बड़ा चांदगंज छपरतल्ला पर बैठक की और भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा करते हुए भारी संख्या में मतदान कराने की अपील की।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular