Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : दो यात्रियों के पास से बरामद 1.19 करोड़ का सोना

लखनऊ : दो यात्रियों के पास से बरामद 1.19 करोड़ का सोना

लखनऊ(हि.स.)। चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर दो यात्रियों के पास से कस्टम विभाग की टीम ने करीब 2310 ग्राम सोना बरामद हुआ है। बाजार में इसकी कीमत 1.19 करोड़ रुपये है।

कस्टम विभाग के अधिकारियों सोमवार को यह बताया कि प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां पर आने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग भी हो रही है।

इसी कड़ी में दुबई से आई एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 936 और आईएक्स 194 से उतरे संदिग्ध दो यात्रियों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों यात्रियों ने सोना अपने पैरों के टखनों पर पट्टियां बनाकर लपेटा हुआ था। इनके पास से बरामद हुए 2310 ग्राम सोना की कीमत 1.19 करोड़ रुपये है। यात्रियों के पास सोना कहां से आया इसको लेकर उनसे पूछताछ चल रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular