Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में झगड़े के बाद पत्नी ने पति की जीभ काटी

लखनऊ में झगड़े के बाद पत्नी ने पति की जीभ काटी

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति की दांत से जीभ काट ली। जुबान कटकर गिर गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि गिरफ्तार सलमा ने बताया कि वह राधाग्राम कॉलोनी में रह रही है। तीन साल पहले उसका विवाद तकिया निवासी मुन्ना के साथ हुआ था। पिछले एक साल से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है और अलग रह रहे हैं, जबकि दोनों बच्चे मुन्ना के साथ रह रहे हैं।

26 जनवरी पर सलमा अपने बच्चों से मिलने पहुंची, जहां दोनों को एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। सलमा ने मौका पाकर मुन्ना की जीभ दांत से काट ली। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि जीभ नीचे पड़ी हुई है और मुन्ना तड़प रहा है। घायल मुन्ना को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular