Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयलखनऊ कमिश्नरेट में छह सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ कमिश्नरेट में छह सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ (हि.स.)। पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर ने छह सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है।

पुलिस कमिश्नरेट में जिन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हुआ है। उनमें सबसे पहले राजकुमार सिंह का नाम है, उन्हें लेखा विभाग से हटाकर मोहनलालगंज में नयी तैनाती दी है। एसीपी कार्यालय में तैनात दद्दन प्रसाद गौड़ को यातायात की जिम्मेदारी मिली है। एसीपी यातायात अभिनव को एसीपी प्रभार भवन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी को मोहनलालगंज से हटाते हुए लेखा विभाग में भेजा गया। इसी तरह नेहा त्रिपाठी को अपराध से हटाकर महानगर एसीपी बनाया है। एसीपी महानगर रहीं जया शांडिल को एसीपी अपर पुलिस उपायुक्त और महिला अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular