लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ मंडल के गोंडा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य कर रहा है। इसके चलते मंगलवार को 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ मंडल के गोंडा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते अप-डाउन में चलने वाली 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस,05093/05094 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस,15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस,12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस एक्सप्रेस, 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 15203/15204 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को निरस्त कर दिया गया है।
इसी तरह से अप-डाउन में चलने वाली 12530/12529 लखनऊ-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस,11123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस,15114/15113 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, 02563/02564 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल ट्रेन, 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन,14009 बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस,14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस,14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस,15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
दीपक
