Friday, September 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतापमान में गिरावट, उमस रही ज्यादा

तापमान में गिरावट, उमस रही ज्यादा

लखनऊ (हि.स.)। हल्के बादल के कारण तापमान में गिरावट आयी है लेकिन आर्द्रता ज्यादा होने से सुबह से ही उमस भरी गर्मी बरकरार है। इससे पंखा की हवा के बावजूद लोगों के शरीर से पसीना आता रहा। वहीं प्रदेश में कई जिलों में हवा तेज है, जिससे लोगों को राहत रहा। मंगलवार सुबह 11 बजे प्रयागराज का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं झांसी का 36.6 था। लखनऊ का तापमान 32.8, मेरठ का 30.6, बहराइच का 31, बरेली का 33, गोरखपुर का 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

प्रयागराज में आर्द्रता 58 प्रतिशत, बहराइच की 69 प्रतिशत, बरेली की 66 प्रतिशत, गोरखपुर की31.6 प्रतिशत, झांसी की 31 प्रतिशत रही। झांसी में 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल रही थी। वहीं मेरठ में 3.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

मौसम विज्ञान केन्द्र के मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बांदा व झांसी का 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रयागराज का तापमान 41.2 डिग्री, वाराणसी का 40. डिग्री, औराई का 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

न्यूनतम तापमान से सबसे कम इटावा का 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, मेरठ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ का 29 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 29.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 26.4, झांसी का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular