Friday, September 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : खेत पर मिली मासूम बच्ची, दुष्कर्म की आंशका

लखनऊ : खेत पर मिली मासूम बच्ची, दुष्कर्म की आंशका

लखनऊ (हि.स.)। बंथरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के खेत में सात साल की बच्ची बदहवास हालत में मिली। आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपित की तलाश में जुट गई है।

बंथरा के एक गांव में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। आरोप है कि शादी समारोह में उसी गांव का 22 वर्षीय युवक शिवम भी पहुंचा था। जहां देर रात मौका पाते ही शिवम, बच्ची को लेकर गांव के बाहर एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपित बच्ची को खेत में फेंककर धमकाते हुए भाग निकला। उधर, कई घंटे तक जब बच्ची घर समारोह स्थल और घर के आसपास नहीं दिखी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

इधर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बच्ची को खेत में बदहवास हालत पड़ा देखकर घरवालों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की हालत नाजुक देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, एडीसीपी सेंट्रल राघवेन्द्र मिश्रा, डीसीपी डॉ. ख्याति गर्ग पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और फोटो ग्राफर के कैमरे से मिली फुटेज में शिवम बच्ची को ले जाते दिखा।

एडीसीपी ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाई गई, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular