लखनऊ (हि.स.)। रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से सोमवार को बड़ी राहत मिली। जस्टिस राजीव सिंह की बेंच ने ठाकुर को जमानत दी।
ठाकुर को पिछले वर्ष 27 अगस्त को उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी के कहने पर दुष्कर्म के आरोपित अतुल राय को बचाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा था। पीड़िता ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर अपने दोस्त के साथ आत्महत्या की कोशिश की थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।
दीपक
