Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले मामले में इंस्पेक्टर समेत चार निलम्बित

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले मामले में इंस्पेक्टर समेत चार निलम्बित

-उपनिरीक्षक समेत 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

प्रयागराज (हि.स.)। बहरिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में शनिवार की शाम को हुई एक युवक की मौत एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से की गई मारपीट मामलें में पुलिस लापरवाही को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सोमवार को इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर रविवार देर रात एक उपनिरीक्षक समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

बहरिया थाना के मुबारकपुर गांव में शनिवार शाम को भाजपा के कार्यकर्ता जीत के जश्न में डीजे पर डांस कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने पथराव किया जिसमें सतीश चौहान (18) घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवार के पास अस्पताल में भर्ती कराने का कोई कागजात नहीं मिला। परिवार के लोग वगैर पुलिस के सूचना दिये उसका अन्तिम संस्कार करने के लिए फाफामऊ घाट ले गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मृतक के परिवार पर दबंग यादव लोग जबरन दबाव डाला है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सतीश चौहान की मौत के बाद से कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग करने लगे।

इस बीच बहरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय यादव ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि दोनों की थाने में पिटाई की गई। रविवार सुबह मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा के कार्यकर्ता थाने पर धरना देकर उपनिरीक्षक संजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। भाजपा कायकर्ता अपनी मांग पर अड़ गए। पथराव के आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और लापरवाह पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। दिनभर पुलिस टाल मटोल करती रही। शाम को गंगापार भाजपा जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी ने थाने पर धरना और एडीजी को मामले से अवगत कराया।

मामले को गम्भीरता से देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रविवार देर रात इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया, मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा वरुणा मंडल के अध्यक्ष सुनील सरोज ने बहरिया थाने में दरोगा संजय यादव, नेवादा गांव के राम आसरे, अमर सिंह, अरुण यादव, वीरेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, शंकर लाल, रूपचंद्र और मुबारकपुर गांव के आलोक यादव अंकुर और 25 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

राम बहादुर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular