Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली: मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल,एक फरार

रायबरेली: मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल,एक फरार

रायबरेली (हि. स.)। पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच रविवार की देर रात हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया,जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी सलोन कोतवाल टीम के साथ कमालगंज तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। अचानक सामने से आ रही एक बाइक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं रुका और पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे गोली अपराधी के पैर में लगी और वो बाइक समेत रोड पर गिर पड़ा। गिरते ही पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश की पहचान प्रतापगढ़ के कुरैशी निवासी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू उर्फ शकील के रूप में हुई। जबकि उसका साथी बॉबी उर्फ शाकिर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से एक मोटर साइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

रजनीश/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular