Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल को दारा सिंह चौहान ने भेजा इस्तीफा

राज्यपाल को दारा सिंह चौहान ने भेजा इस्तीफा

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजा था।

कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा भेजने वाले दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षा पूर्ण रवैया से आहत होकर वह मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं।

कहा कि पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के मुद्दे पर भी खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा देते हुए मंत्रिमंडल के कार्य से खुद को अलग कर लिया है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular