Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीएचयू में धरनारत नर्सिग अफसरों ने एमएस के सदबुद्धि के लिए किया...

बीएचयू में धरनारत नर्सिग अफसरों ने एमएस के सदबुद्धि के लिए किया यज्ञ

एमएस के इस्तीफे की मांग पर अड़े, प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा पत्र

वाराणसी (हि.स.)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदर लाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ के. के. गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोले नर्सिग अफसरों का धरना लगातार पांचवे दिन बुधवार को भी जारी रहा। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी इमरजेंसी के बाहर धरने में शामिल नर्सिग अफसरों ने चिकित्सा अधीक्षक के सद्बुद्धि के लिए बुद्धि—शुद्धि यज्ञ किया।

चिकित्सा अधीक्षक के इस्तीफे पर अड़े नर्सिग अफसरों ने इस दौरान कहा कि अभी तक हमें ठोस आश्वासन नहीं मिला है। हम लोगों ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र भेज पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। इमरजेंसी छोड़ बाकी सभी सेवाओं से अपने को अलग कर धरने पर बैठे नर्सिंग अफसरों ने एमएस पर अपने एक साथी को इमरजेंसी में थप्पड़ मारने, धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है।

बीते बुधवार की शाम चिकित्सकों ने घटना के विरोध में कैंडल मार्च भी निकाला था। घटना के पॉंच दिन बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लिये जाने से उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उधर,एमएस प्रो. केके गुप्ता धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसरों से लगातार काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं । उन्होंने मारपीट के घटना से पहले ही इंकार कर दिया था। उन्होंने जांच कमेटी को सीसीटीवी फुटेज दिखाए हैं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular