Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजमुआर में दो कार आमने-सामने टकराई, चार लोग घायल, भर्ती

जमुआर में दो कार आमने-सामने टकराई, चार लोग घायल, भर्ती

– मजनू पुलिस चौकी के जमुआर में हुई दुर्घटना

– घायलों को अस्पताल भेज गया, इलाज शुरू

– मौके पर पहुंच पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

गोरखपुर (हि.स.)। जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी के जमुआर में बुधवार को दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। स्विफ्ट डिजायर और इनोवा की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया है और जांच-पड़ताल कर रही है।

बुधवार की सुबह तकरीबन 11 बजे स्विफ्ट डिजायर कार जमुआर के पास फोरलेन पर उल्टे साइड से आ रही थी। दूसरी तरफ से आ रही इनोवा कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों कार के परखच्चे उड़ गए।

स्विफ्ट डिजायर कार में सवार डॉ. अरविंद कुमार पांडे व एक अन्य बुरी तरीके से चोटिल हुए। दूसरी ओर, इनोवा में सवार दो व्यक्ति भी घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मजनू चौकी इंचार्ज गुरु प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular