जिलाध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की यह राजस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों की बड़ी जीत है,
जिला मंत्री मोहम्मद इक़बाल खान ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए राजस्थान सरकार का आभार प्रकट किया
बलरामपुर । 1 अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त हुए न्यू पेंशन स्कीम से अच्छादित कर्मचारियों को राजस्थान सरकार द्वारा पूर्व की भांति पुरानी पेंशन देने की घोषणा का अटेवा जिला इकाई बलरामपुर ने स्वागत किया है जिलाध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की यह राजस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों की बड़ी जीत है, करीब 7 वर्षों से संघर्षरत अटेवा NMOPS ने ही इस मरणासन्न मुद्दे को 2016 मे उठाया था जो कि विभिन्न प्रदेशों मे ही नहीं बल्कि पुरे देश मे इसको ज्वलंत मुद्दा बना और जैसा की कहा जाता था की यह राज्य का नहीं केंद्र का मसला है को राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन देने का फैसला कर एक नज़ीर पेश की है और उम्मीद है की और भी प्रदेश इससे सीख लेकर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे,जिला मंत्री मोहम्मद इक़बाल खान ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए राजस्थान सरकार का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा की राजस्थान सरकार के इस फैसले ने पुरे देश के कर्मचारियों मे एक नयी ऊर्जा का संचार किया है जो लोग कहते थे की पुरानी पेंशन कभी भी बहाल नहीं होंगी को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है,उन्होंने आगे कहा की अटेवा NMOPS से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों की बड़ी जीत है और अब उत्तर प्रदेश मे भी यह मुद्दा गरमाया हुआ है,उम्मीद है की सभी प्रदेश मे पुरानी पेंशन व्यवस्था पूर्व की भाति लागू हो जाये, इस अवसर पर उपाध्यक्ष रजनीश वर्मा, संयुक्त मंत्री कैलाश यादव, विकासकांत पाण्डेय,राधामोहन पाण्डेय,पियूष मिश्रा,फैज़ान अंसारी,देव कुमार मिश्रा,राजन द्विवेदी,रितेश अवस्थी,प्रतिमा सिंह सहित तमाम शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया.
