Friday, April 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाअखिलेश बने गोंडा के नए बीएसए

अखिलेश बने गोंडा के नए बीएसए

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उप्र राज्य लोक सेवा आयोग से 2020 बैच के PES अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह को जिले का नया बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
पड़ोसी जिले बस्ती के ग्राम ढोरिका निवासी अखिलेश प्रताप सिंह का चयन बीते वर्ष बीएसए के पद पर हुआ था। इसके पहले वह पीसीएस-2019 की परीक्षा में कर निर्धारण अधिकारी के पद पर चयनित हुए थे। उन्होने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई बस्ती के जीआइसी से जबकि स्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से की है। एक युवा अधिकारी की तैनाती से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। हालांकि जिले का माहौल नए अधिकारी के लिए बहुत अनुकूल नहीं है। उसे बहुत ही फूंक फूंककर कदम रखना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular