Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में चल रहा शैक्षिक भ्रष्टाचार, किसान व नौजवान परेशान : अखिलेश...

यूपी में चल रहा शैक्षिक भ्रष्टाचार, किसान व नौजवान परेशान : अखिलेश यादव

– सीतापुर की गीता सिंह बनीं राष्ट्रीय सचिव, गौरव गोस्वामी व अंकुर बने युवजन सभा के प्रदेश सचिव

लखनऊ (हि.स.)। जनता भाजपा के झूठे वादों और फरेबी राजनीति से ऊब चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पूरी तरह अनियंत्रित है। पुलिस निरंकुश है। किसान-नौजवान, गरीब, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। शैक्षिक भ्रष्टाचार चल रहा है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कही।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सीतापुर की गीता सिंह को उन्होंने राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है,वहीं अरविन्द गिरि द्वारा समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ अंकुर सिंह बाराबंकी तथा गौरव गोस्वामी निवासी- टंकी गली, बाड़ा राधाकुंज जनपद मथुरा को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कोई ऐसा काम ही नहीं किया, जिसे उसके नाम पर गिनाया जा सके। इसलिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करने और समाजवादी पार्टी को वापस सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना लिया है। इससे भाजपा खेमे में घोर निराशा है।

कहा कि हार के डर से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ अनर्गल और अभद्र बयानबाजी शुरू कर दी है। छेड़छाड़ कर बने वीडियो प्रदर्शित किए जा रहे हैं। भाजपा की दलित एवं महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्ताओं के मुंह पर आ ही जाती है। स्वर्गीय फूलन देवी के खिलाफ अपशब्द बोलकर भाजपा प्रवक्ता ने सम्पूर्ण निषाद समाज का घोर अपमान करने की कोशिश की है। शालीनता को ताक पर रखकर नए-नए नाम लिए जा रहे हैं। राजनीति में ऐसी गिरावट पहले कभी नहीं देखी गई। भाजपा विपक्ष के प्रति पूर्णतया असहिष्णु और विद्वेष भाव से भरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular