Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में अवैध रूप से चल रहे 17 ऑटो व अन्य वाहन...

प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे 17 ऑटो व अन्य वाहन सीज

-37हजार का जुर्माना वसूला

गाजियाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की सीमा में अवैध रूप से चलने वाले दिल्ली के 17 ऑटो व अन्य वाहनों को आज सीज कर दिया गया। इसके अलावा 954 सामान्य वाहनों का चालान भी किया गया। इन वाहन चालकों से आज 37हजार से भी अधिक का शमन शुल्क वसूला गया। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने रविवार को दी।

बताया कि यातायात नियमों की जानकारी न होने के कारण दुर्घटनाएं घटित होती हैं। इसलिए यातायात पुलिस को ताकीद किया गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें ।जिसके तहत जगह-जगह पोस्टर -बैनर,होर्डिंग व पंपलेट का वितरण किया जा रहा है। उन पर यातायात नियमों के बारे में जानकारी भी अंकित की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्कूलों में भी प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को यातायात नियमों के बारे में पुलिसकर्मी जानकारी दे रहे हैं और इसका एक बड़ा असर देखने को मिल रहा है ,जो आज बच्चे हैं , कल देश के नागरिक बनेंगे। जब उन्हें यातायात के नियमों का स्कूली स्तर पर ही ज्ञान हो जाएगा तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular