Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवक का ईंटों से बंधा शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका

युवक का ईंटों से बंधा शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका

वाराणसी (हि.स.)। रोहनिया थाना क्षेत्र के कादीपुर पोखरी में बुधवार को एक युवक का शव उतराया मिला। मृतक के गले में रस्सी का फंदा और उसमें ईंट बंधा देख ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तालाब से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश की हालत देख संभावना जताई गई कि एक सप्ताह पूर्व युवक की हत्या कर तालाब में शव बदमाशों ने फेंक दिया। युवक के शरीर पर गुलाबी रंग की शर्ट, मटमैले रंग का लोअर था। जेब में से एक डायरी भी मिली । पुलिस मृत युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है। थाना प्रभारी रोहनिया के अनुसार शव की शिनाख्त न हो पाने की वजह से उसे मर्चरी में रखवाया गया है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular