Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर : मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

जौनपुर : मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

जौनपुर (हि.स.)। सिकरारा, बक्सा व स्वॉट टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे हत्यारोपित राजकुमार सिंह व दीपक सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से अभियुक्त दीपक घायल हुआ। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, चार कारतूस 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, एक मिस फायर कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया है।

घटना के संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों में पाया गया कि बृजेश सिंह व दीपक सिंह ने अभियुक्तों के सहयोग से मकान व जमीन हड़पने की नियत से एकराय होकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत अखिलेश का अपहरण कर लिया। उसे बेरहमी से मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अभियुक्त राजकुमार और अमन सिंह के सहयोग से खूंशापुर घाट पर नाव से ले जाकर अभियुक्त रिशु सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के सहयोग से लकड़ी व पेट्रोल डालकर जला दिया गया। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अमन सिंह की निशानदेही पर खुंशापुर घाट पर पहुंचकर जले हुए लकड़ियों एवं मृतक के शरीर के अवशेष व हड्डियों एवं जले हुए स्वेटर की बरामदगी की गई। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान गड़रहा सई नदी पुल रीठी पर अभियुक्त दीपक सिंह व राज कुमार सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी में जहां एक गोली स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आदेश त्यागी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी तो वहीं एक बदमाश घायल हो गया।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular