Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : होली में रंग डालने को लेकर विवाद में युवक को...

मेरठ : होली में रंग डालने को लेकर विवाद में युवक को मारी गोली

मेरठ (हि.स.)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में होली के दिन रंग डालने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद बुधवार को एक युवक ने अपने पड़ोसी को गोली मार दी। वहीं, गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। गोली युवक के हाथ में लगी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

न्यू नंदपुरी निवासी गौरव शर्मा होली के दिन अपने पड़ोसी संदीप के साथ रंग खेल रहा था। इसी बीच गौरव ने संदीप पर पानी फेंका तो दोनों का विवाद हो गया। मगर क्षेत्र के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया।
गौरव का आरोप है कि बुधवार को वह घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान अचानक संदीप के बड़े भाई सुनील शाक्य ने गौरव पर फायरिंग कर दी। मगर गौरव ने हिम्मत दिखाते हुए तमंचे पर हाथ मार दिया। जिसके चलते गोली उसके सीधे बाजू को छूती हुई निकल गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular