मेरठ के 8224 छात्र-छात्राओं को हुआ 06 करोड़ 50 लाख रुपए छात्रवृत्ति का भुगतान

मेरठ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति वितरित की। प्रदेश के 12 लाख 17 हजार 631 छात्र-छात्राओं को 458.66 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का आनलाईन हस्तानांतरण किया। मेरठ में 8224 छात्र-छात्राओं को 06 करोड़ 50 लाख 85 हजार 843 रुपए की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया।

मेरठ में जिलाधिकारी के. बालाजी ने एनआईसी सभागार में 17 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के प्रमाण पत्र वितरित किए। मेरठ के 8224 छात्र-छात्राओं को 6 करोड़ 50 लाख 85 हजार 843 रुपए की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मेरठ में वित्तीय वर्ष 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति में इंटरमीडिएट को छोड़कर अन्य वर्ग के 2793 छात्र-छात्राओं को 05 करोड़ 13 लाख 07 हजार 111 रुपए का वितरण किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के 1168 छात्र-छात्राओं को 59 लाख 38 हजार 800, सामान्य वर्ग के 928 छात्र-छात्राओं को 03 करोड़ 17 लाख 01 हजार 380, अन्य पिछडा वर्ग के 581 छात्र-छात्राओं को 01 करोड़ 12 लाख 19 हजार 945 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 116 छात्र-छात्राओं को 24 लाख 46 हजार 986 की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण किया गया।

बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में दशमोत्तर कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के लिए 60 लाख 13 हजार 307 की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के 1021 छात्र-छात्राओं को 25 लाख 91 हजार 500, सामान्य वर्ग के 269 छात्र-छात्राओं को 7 लाख 19 हजार 156, अन्य पिछड़ा वर्ग के 577 छात्र-छात्राओं को 15 लाख 38 हजार 378 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 409 छात्र-छात्राओं को 11 लाख 64 हजार 273 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूर्वदशम कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं के लिए 77 लाख 65 हजार 425 की पूर्वदशम छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण किया गया, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के 1378 छात्र-छात्राओं को 35 लाख 71 हजार 725, सामान्य वर्ग के 408 छात्र-छात्राओं को 10 लाख 62 हजार 675, अन्य पिछड़ा वर्ग के 627 छात्र-छात्राओं को 12 लाख 31 हजार 950 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 742 छात्र-छात्राओं को 18 लाख 99 हजार 75 की पूर्वदशम छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण किया गया।

मेरठ में इस प्रकार 8224 छात्र-छात्राओं को 06 करोड़ 50 लाख 85 हजार 843 की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं द्वारा 25 अक्टूबर 2021 तक आवेदन किए गए गये एवं संबंधित संस्था से 27 अक्टूबर 2021 तक आवेदन पत्र अग्रसारित किए गए हैं। उनमें से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान हुआ।

इन विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र

जिलाधिकारी ने एनआईसी मेरठ में ज्ञान भारती इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज जेवरी खिर्वा रोड कंकरखेड़ा की सोनाली गौतम, खुशी मौर्य, रोहित कुमार, अंशु कुमार तथा केएल गर्ल्स कॉलेज मेरठ की तनु बंसल, सोनिया व एसएसडी कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट की साक्षी पाण्डेय, तुलसी झा, जीबी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के इमरान, शाहवेज, सोहेल सैफी, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की जान्हवी मौर्य, संध्या तथा एसवीएस पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के अभिषेक, अंशुल कुमार, दीपक कुमार तथा गौरव यादव है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष राय आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!