Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतमंचे पर डिस्को के साथ गुरुजी ने लुटाये बार बालाओं पर पैसे,...

तमंचे पर डिस्को के साथ गुरुजी ने लुटाये बार बालाओं पर पैसे, वीडियो वॉयरल

रायबरेली(हि.स.)। विवाह व अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग और असलहों का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। रायबरेली में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बार बालाओं संग तमंचे पर डांस किया जा रहा है। यही नहीं इससे ख़ुश होकर एक शिक्षक ने अपनी मर्यादाओं को लांघते हुए जमकर पैसे लुटाते हुए दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने से पुलिस भी सक्रिय हुई है और जांच की बात की जा रही है।

जिले के डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर के ग्राम सभा बारा पूरे सूबेदार गांव का है,जहां प्रीति भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें बज रहे डीजे के दौरान बार-बालाएं स्टेज पर डांस कर रही थीं।

इसी दौरान नशे में धुत्त चितरंजन यादव पुत्र राम बली यादव ने खुलेआम असलहा लहराते हुए डांस करना शुरु कर दिया। और फिर उसी समय युवक के चाचा बुद्धि राम यादव जो पेशे से अध्यापक हैं वो नोटों की गड्डी निकाल भतीजे पर निछावर कर करने लगे। इस पर खुश होकर भतीजे ने भी अवैध असलहे को चाचा पर नौछावर किया। मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular