Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण, तीन थानों में प्रभारी बदले

दो निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण, तीन थानों में प्रभारी बदले

कानपुर (हि.स.)। कानपुर कमिश्नरेट में दो थाना प्रभारियों के गैर जनपद तबादले के चलते उनमें नये निरीक्षकों को तैनाती दी गई है। जबकि एक थानेदार का कार्यक्षेत्र बदलते हुए सभी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस आयुक्त ने कानपुर कमिश्नरेट के तीनों जोन में तीन थानों में नये प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कानपुर पश्चिम जोन के बिठूर थाना में तैनात निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को पूर्वी जोन में आने वाले हरबंश मोहाल थाने भेजा गया है जबकि बिठूर थाने में औरैया जनपद से आए संजय कुमार पांडेय को चार्ज दिया गया है। दक्षिण जोन में आने वाले जूही थाना में तैनात निरीक्षक संतोष कुमार आर्या का गैर जनपद स्थानांतरण होने के चलते लाइन से नीरज ओझा को जिम्मेदारी दी गई है।

तीनों थानों में नये निरीक्षकों को तैनाती देते हुए लॉ एंड आर्डर को कायम करने के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular