Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ के होटल में रुडकी के व्यापारी की मौत

मेरठ के होटल में रुडकी के व्यापारी की मौत

मेरठ (हि.स.)। सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में रुडकी के व्यापारी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित लिब्रा होटल में उत्तराखंड के रुडकी क्षेत्र के भगवानपुर निवासी व्यापारी इमरान मसीह रुके थे। वे व्यापार के सिलसिले में मेरठ आते थे और अक्सर होटल में रुकते थे। मंगलवार को होटल के कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसने होटल मैनेजर को मामले की जानकारी दी।

होटल मालिक ने घटना की जानकारी सदर पुलिस केा दी। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने कमरे के ऊपर लगी वेंटिलेशन खिड़की तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला गया। पुलिस को कमरे में बेड पर इमरान का शव पडा मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या पता चला है कि मृतक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। सुसाइड किया है। व्यापारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular