Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार

 मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (हि.स.)। नई मंडी थानाक्षेत्र में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की गोली से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को सिसौना पुलिया के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह रुका नहीं बल्कि पुलिस टीम पर फायर झोककर भागने लगा। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाश की पहचान भोपा थाना क्षेत्र में रहने वाला ग्राम सीकरी निवासी याकूब उर्फ कोबरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कई थानों में 24 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह भोपा थाना से हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके कब्जे से पुलिस को एक मोटरसाइकिल, तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular