Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने भगवान झूलेलाल जयंती पर दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी ने भगवान झूलेलाल जयंती पर दी बधाई

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेटी चन्द (भगवान झूलेलाल जयंती) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को अपने एक बधाई संदेश में कहा कि भगवान झूलेलाल जी ने सद्भाव और एकता का संदेश देकर समाज को एक नई राह दिखाई। वर्तमान परिवेश में भगवान झूलेलाल जी का संदेश और अधिक प्रासंगिक हो गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए चेटी चन्द (भगवान झूलेलाल जयंती) के धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular